एन आई एन,
पिथौरागढ़। बुरांश फाउंडेशन ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल जाड़ापानी बेरीनाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीप चंद्र पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिता कराई गई।
अभिभावकों की प्रतियोगिता में संगीता मियान ने पहला, मीना देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन, भाषण, देशभक्ति, प्रार्थना आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक किशोर कुमार जोशी ने किया। प्रधानाध्यापक भगवान सिंह बोरा ने कार्यक्रम की सराहना की। फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश पैंतोला ने कहा कि संस्था शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रयास कर रही है।