एन आई एन
पिथौरागढ़।शासन ने पिथौरागढ़ जिले में 23 बॉन्डधारी चिकित्सकों की तैनाती कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नबियाल ने कहा है कि चिकित्सक अगले कुछ दिनों में जिले में अपना योगदान देंगे।
इसके बाद चिकित्सकों को जरूरत के हिसाब से अस्पतालों में तैनाती दी जाएगी। नए चिकित्सक मिलने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद है। इससे दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को खासा लाभ मिलेगा।