एन आई एन,

पिथौरागढ़। जनपद में प्रेम प्रसंग के चलते आज एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनालीछीना विकासखंड की 18 वर्षीय युवती और घाट क्षेत्र के 26 वर्षीय युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती पिथौरागढ़ महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है जबकि युवक पोकलैंड का ड्राइवर का कार्य कर चुका है।

युवक ने युवती के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा था लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। इस पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने पर युवती ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को युवक के परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. शोभित जोशी ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। उप निरीक्षक बबीता टम्टा मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों के साथ आज कोतवाली में ही युवक और युवती की भी काउंसलिंग की गई है। दोनों ने कोतवाली से जाने के बाद नगर निगम तिराहे के पास यह कदम उठाया। यह मामला आज जिला मुख्यालय में चर्चाओं में रहा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp