एन आई एन,
पिथौरागढ़। में नेपाल सीमा से लगे एक गांव में आज एक अजीब मामला सामने आया। यहां एक युवती ने कुत्ते के पिल्ले की मौत के वियोग में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया की युवती कुछ रोज पूर्व ही कुत्ते के पिल्ले को घर लाई थी। बीते रोज अचानक उसकी मौत हो गई।
इससे सदमें में आई युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लाये। युवती को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन चिकित्सा डॉक्टर प्रशांत अधिकारी ने बताया कि युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल यह मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।