एन आई एन,
पिथौरागढ़। अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह की अदालत ने वड्डा के एक मिष्ठान विक्रेता विपिन कुमार पर ₹25000 अर्थ दंड लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आरके शर्मा ने बताया कि मार्च 2025 में जगह नेगी स्वीट्स की दुकान से संदेह के आधार पर खुले मावा का नमूना लिया गया था।
जिसे जांच के लिए भेजा गया था, जांच में मावा में फैट की मात्रा निर्धारित मानक से कम पाई गई। शुगर टेस्ट भी पॉजिटिव आया। जिस पर विक्रेता के खिलाफ वाद दायर कराया गया था। अपर जिला अधिकारी ने आज मामले का निस्तारण करते हुए विक्रेता पर ₹25000 अर्थदंड की कार्रवाई की है।