एन आई एन,
पिथौरागढ़।वाहन में ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले चालकों पर पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है।
गुरुवार को कनालीछीना थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने दो वाहनों में तथा ओगला चौकी प्रभारी बसंत पंत ने एक वाहन में काली फिल्में लगी हुई पाई। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ एमवीएक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।