एन आई एन,
पिथौरागढ़। में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए अधिकृत किए गए एक खेत का मुआवजा मात्र 555 रुपए आंके जाने का मामला सामने आया है।
परेशान किसान, चंद्र सिंह निवासी जयकोट ने आज मुख्यालय पहुंचकर अपर जिला अधिकारी के सामने अपनी व्यथा रखी। उन्होंने कहा कि उनका खेत एन एच चौड़ीकरण के लिए लिया गया है । जिसका मुआवजा मात्र 555 रुपए आंक कर धनराशि उनके खाते में डाल दी गई है। इसी तरह उनके मकान का मुआवजा भी बाजार दर से कम दिया गया है। उनकी गौशाला अधिग्रहित की गई है लेकिन इसका कोई मुआवजा उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने संपत्ति का फिर से आकलन कराये जाने की मांग की है।