एन आई एन,
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश के बजट को लेकर मंथन हुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह बजट समावेशी है इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
अटल आयुष्मान योजना का बजट 600 करोड़ किया गया है, इसका लाभ गरीब परिवार के बीमार लोगों को मिलेगा। उद्योग और पर्यटन पर विशेष फोकस किया गया है इससे स्वरोजगार के अवसर बढेंगे। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष देवी दत्त जोशी, किशन खड़ायत, ज्योतेंद्र खड़ायत, भुवन बोरा, कुलोमनी पंत आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में तय किया गया कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता माह के अंतिम मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे।