एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले से पर्यावरण बटालियन को स्थानांतरित किए जाने के मामले में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र प्रेषित किया है।

पत्र में कहा गया है कि पर्यावरण बटालियन  सेवानिवृत्त जवानों को रोजगार देने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है ।उन्होंने कहा है कि बटालियन को स्थानांतरित कर दिए जाने की जानकारी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने दी है। उन्होंने इस मामले में वस्तु स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने के लिए कहा है।



Share on Facebook Share on WhatsApp