एन आई एन,
पिथौरागढ़। में टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट का लालच देकर एक व्यक्ति से 5.58 लाख रुपए ठग लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मामले की विवेचना झूलाघाट के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस मामले में अलग-अलग राज्यों के नौ लोगों की संलिप्तता पकड़ी है। इनमें से एक मणिपुर निवासी वैखोम जालीसन के घर पर पुलिस टीम भेजकर उसे नोटिस तामील करा दिया गया है।