एन आई एन,
पिथौरागढ़ । अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को जाजरदेवल थाने के उपनिरीक्षक आशीष रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वड्डा बाजार में छापेमारी कर मोहन भट्ट की दुकान से 58 पव्वे अवैध शराब बरामद की।
गंगोलीहाट क्षेत्र में हेड कांस्टेबल दिवाकर सिंह और राजपाल ने गुप्त सूचना पर डम्डे मोड़ के पास पुष्कर राम निवासी पतारवाड़ा को 60 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़ा। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।