एन आई एन

पिथौरागढ़।नगर के कृष्णापुरी निवासी अलप महर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए डॉक्टरेट की उपाधि दी गई है। उन्होंने सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की उपाधि प्राप्त की, और कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक किया। 

टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। वर्तमान में वे बिरला कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp