एन आई एन,

चंपावत।टनकपुर क्षेत्र की महिलाओं ने महिला दिवस पर कुमाऊनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए कुमाऊनी महिला संगठन का गठन किया है। पार्वती खर्कवाल, सुमन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जानकी खर्कवाल, डॉ. प्रभा जोशी, गीता चंद ने किया।

उन्होंने महिलाओं को संगठन गठन के लिए बधाई दी। महिलाओं ने नृत्य, गीत, हास्य, शायरी, कविता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर पुष्पा मुरारी, मीनाक्षी गढ़कोटी, पूनम गढ़कोटी, लीला तिवारी, रिचा भट्ट, दीप्ति चंद, सरोज चंद, रेनू चंद, अनीता नैथानी, कुसुम जोशी , पुष्पा खर्कवाल, गीता तिवारी, नंदा धामी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp