एन आई एन,
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुमाऊं पुलिस की पहल “कोशिश – एक नई आशा” के तहत जनपद के सभी थानों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष थाना दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए तथा उन्हें कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जनपद में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतें महिलाओं से संबंधित थीं और अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी और क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत ने भी थानों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
कुमाऊं पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।