एन आई एन पिथौरागढ़। चौकी प्रभारी ऐंचोली उप निरीक्षक कमलेश जोशी को आज गश्त के दौरान एक वृद्धा गोमती देवी निवासी चंपावत, ऐंचोली तिराहे पर भटकती हुई मिली।

पूछने पर उन्होंने बताया कि वह रास्ता भटक गई है और उन्हें आंखों से भी कम दिखाई देता है, पुलिस ने उनके परिजनों की जानकारी ली और पितरौटा में रहने वाले उनके पुत्र मंगल सिंह से संपर्क किया। मंगल सिंह ऐंचोली चौकी पहुंचे और अपनी मां गोमती देवी को साथ ले गए। उन्होंने पुलिस के नेक कार्य की सराहना की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp