एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर में तीन पैरा स्पेशल फोर्स के पूर्व सैनिक अधिकारियों और जवानों ने बटालियन का 214वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) नारायण सिंह खड़ायत ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी स्थापना 8 मार्च 1813 को हुई थी। समय-समय पर इसके नाम में परिवर्तन होता रहा और 1 जुलाई 2004 से इसे स्पेशल फोर्स के रूप में 3 पैरा स्पेशल फोर्स के नाम से जाना जाता है।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) त्रिलोक सिंह सौन, कैप्टन (सेवानिवृत्त) दयाल सिंह, कैप्टन (सेवानिवृत्त) देवी चंद (वीएसएम), कैप्टन (सेवानिवृत्त) सुनील मल सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बटालियन की वीर परंपराओं को याद करते हुए स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।



Share on Facebook Share on WhatsApp