एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गुम हुई एक बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे पिथौरागढ़ कस्बे से एक बालिका के गुम होने की सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।

रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी ने पुलिस टीम के साथ लगातार तलाश अभियान चलाया और रात करीब 2 बजे बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया।

बालिका के मिलने पर परिजनों ने पिथौरागढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp