एन आई एन,
पिथौरागढ़। यूपीएससी परीक्षा में 189 वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय राजस्व सेवा के लिए चयनित आदित्य पाठक को आज जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने उनके पिता माधवानंद पाठक और माता मंजुला पाठक को पुष्प गुच्छ भेंट किया। जिला अधिकारी ने कहा कि आदित्य ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। आदित्य पाठक और उनके माता-पिता ने सम्मान के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया।