एन आई एन,

पिथौरागढ़। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र में रह रहे पिथौरागढ़ जिले के नागरिकों का ब्यौरा एकत्र करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी ने आज पुलिस अधीक्षक और जिले के समस्त उप जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संयुक्त अरब, अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, इज़राइल, ओमान, लेबनान ,इराक, कुवैत और कतर में रह रहे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे नागरिक जो वापस आना चाहते हैं उनका विवरण जुटाया जा रहा है। विवरण एकत्र कर शासन को प्रेषित किया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp