एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रचना जोशी 9 मार्च को पिथौरागढ़ में महिला जनसुनवाई करेंगी।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विकास भवन सभागार में आयोजित होगा। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, सभागार आरक्षण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp