एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के जाखनी क्षेत्र में ब्रिडकुल द्वारा बनाई गई पार्किंग लगभग तैयार हो चुकी है ।लगभग 5.56 करोड़ की लागत से बनी पार्किंग का आज जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने निरीक्षण किया, और व्यवस्थाएं देखी।
पार्किंग में अभी बिजली और पानी के कनेक्शन लगाए जाने हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर कनेक्शन लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूरे होने के बाद जिला विकास प्राधिकरण को पार्किंग हैंड ओवर की जाएगी। बता दें कि पार्किंग में 69 गाड़ियां खड़ी होगी। इसमें चार दुकान भी बनाई गई हैं। निरीक्षण में एसडीएम जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी, ब्रिडकुल के अधिकारी मौजूद रहे।