एन आई एन,

पिथौरागढ़। अस्कोट क्षेत्र में आज एक बाइक सवार बाइक सहित गहरी खाई में जा गिरा।

इसी दौरान जौलजीवी जा रही फायर ब्रिगेड की टीम के जवानों ने तत्काल खाई में उतरकर बाइक सवार युवक विजय मेहरा निवासी हल्द्वानी को सुरक्षित बाहर निकला युवक को मामूली चोट आई है। टीम ने रस्सियों की मदद से बाइक को भी बाहर निकाल लिया।  युवक ने मदद के लिए फायर ब्रिगेड टीम का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp