एन आई एन

संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चंपावत जिले के दो होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विकासखंड बाराकोट के ग्राम छुलापे निवासी अनुज पंत ने अखिल भारतीय स्तर पर 69वीं रैंक हासिल की है। अनुज के पिता दिनेश चंद्र पंत गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। अनुज ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की और वहीं रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। पिछले वर्ष वह मामूली अंकों से अंतिम चयन से चूक गए थे, लेकिन इस बार कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने शानदार सफलता प्राप्त की।

वहीं लोहाघाट की अनुप्रिया राय ने भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 258वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता मुकुल कुमार राय लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट हैं और माता किरण राय फार्मासिस्ट हैं। अनुप्रिया इससे पहले भी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हो चुकी हैं और वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा आईआरएस में प्रशिक्षणरत हैं।

चंपावत जिले के इन दोनों युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp