एन आई एन

पिथौरागढ़ में कालिका खुमती मोटर मार्ग कटिंग की जद में आई कृषि भूमि के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी।

इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से कृषि भूमि का मुआवजा 22 हजार रुपये प्रति नाली दिए जाने की बात कही जा रही है, जो काश्तकारों के साथ अन्याय है।

ग्रामीणों ने कहा कि कृषि भूमि से किसान इससे अधिक आय अर्जित कर लेते हैं, ऐसे में इतना कम मुआवजा किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की।

प्रदर्शन में दिनेश सिंह, हर सिंह, दान सिंह, पंकज सिंह और नर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp