होमगार्ड जवान ने लौटाया मिला मोबाइल
एन आई एन
पिथौरागढ़ नगर निगम तिराहे के पास एक मोबाइल फोन मिलने पर होमगार्ड कर्मचारी जय किशन ने ईमानदारी का परिचय देते हुए आठगांव सीलिंग निवासी सुरेंद्र सिंह बल्दिया का खोया हुआ मोबाइल लौट आया।
बताया गया कि ड्यूटी के दौरान जय किशन को एक मोबाइल फोन मिला। इसके बाद उन्होंने मोबाइल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर मोबाइल स्वामी का पता लगाया और उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने होमगार्ड जय किशन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। स्थानीय लोगों नै ईमानदार जवान की सराहना की है।