एन आई एन

पिथौरागढ़ नगर के नजदीकी पौण गांव में बेटे द्वारा पिता और भाई पर किए गए हमले के मामले में घायल 60 वर्षीय मदन राम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले ही चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन अब तक उन्हें बाहर नहीं ले जाया गया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार मदन राम जिला अस्पताल में ही जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं घटना में घायल उनके पुत्र पूरन राम की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। इधर पुलिस ने मामले में आरोपी सुरेंद्र राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कुबेर सिंह रावत कर रहे हैं। पुलिस ने वादी के बयान दर्ज कर लिए हैं और चिकित्सकों से भी पूछताछ की जा रही है।

उधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मदन राम को हायर सेंटर ले जाने के लिए अभी तक कोई परिजन आगे नहीं आया, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp