एन आई एन

उत्तराखंड। बनबसा में आयोजित अग्नि वीर भर्ती का पहला चरण 5 मार्च को संपन्न हो गया। 27 फरवरी से शुरू हुई भर्ती में जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, ट्रेड्समैन आदि के लिए 4000 से अधिक युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया।

भर्ती में सफल युवाओं को फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग, मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेजर जनरल मनीष कुमार, ब्रिगेडियर एसके मंडल ने भर्ती का निरीक्षण किया। सिविल प्रशासन की ओर से जिला अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिला अधिकारी के एन गोस्वामी, उप जिला अधिकारी अनुराग आर्या ने सहयोग दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp