एन आई एन

पिथौरागढ़। समाजसेवी जुगल किशोर पांडे की पहल पर आज पुराना बाजार होली चौक के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल शाह को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर, गीता ग्रंथ भेंट कर, उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुरानी बाजार की होली हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल रही है। होली को समृद्ध बनाने में त्रिभुवन लाल शाह का बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर ललित शौर्य, राहुल शाह, सूरज थापा, मिक्की शाह, मनीष महरा, अनिल वर्मा, शुभम शाह, शुभम बहादुर आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp