05-Mar-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। नगर के नजदीकी पौण गांव में पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपने पिता और सगे भाई के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मदन बिष्ट ने बताया कि पौण गांव निवासी 60 वर्षीय मदन राम और उनके 35 वर्षी पुत्र पूरन राम को उन्हीं के बडे पुत्र सुरेंद्र राम ने सिर में ईटों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरन राम के सिर में खून का बड़ा थक्का बन गया है। चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉक्टर मुकेश कुटियाल ने बताया कि पूरन राम की हालत स्थिर बनी हुई है सिटी स्कैन कराया जा रहा है सीटी स्कैन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मदन राम के भतीजे सूरज राम ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि रेफर किए हुए 24 घंटे हो गए हैं लेकिन अभी तक परिजनों द्वारा मदन राम को हायर सेंटर नहीं ले जाया गया है, इस कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp