05-Mar-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। नगर के जाजरदेवल  कस्बे में आज सुबह 7 बजे एक महिला ने घर के भीतर साड़ी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि 42 वर्षीय कमला देवी पत्नी भूपाल राम का शव घर के भीतर साड़ी से लटका हुआ मिला। 

सबसे पहले महिला को उसके पति ने देखा उसको तुरंत फंदे से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। महिला का पति भूपाल राम 130 पर्यावरण बटालियन  बुंगाछीना में तैनात है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp