एन आई एन
पिथौरागढ़ ज़िले के पलेटा गांव निवासी दीपक पुनेठा चलती बस से सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें ज़िले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक शव यात्रा में गए थे।
शव यात्रा से लौटने के दौरान धमौड़ हनुमान मंदिर के पास वह ड्राइवर की बगल की सीट से उठकर पीछे की ओर जाने लगे इसी दौरान झटका लगने से बस का दरवाजा खुल गया और वह सीधे सड़क पर आ गिरे, इससे उनके सिर में चोट आ गई, उन्हें तत्काल ज़िलाअस्पताल ले जाया गया। सर्जन मुकेश कुटियाल ने बताया कि युवक के सिर में चोट आई है उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं कोतवाल ललित मोहन जोशी ने कहा कि बस चालकों को दरवाजे ठीक से बंद करने चाहिए और सवारियों को भी बस में आगे पीछे जाने के दौरान सावधानी रखनी चाहिए। मामले की जांच की जा रही है।