05-Mar-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिथौरागढ़ नगर में लोगों ने जमकर होली खेली। मौसम साफ रहने के कारण लोगों ने खुलकर रंगों का आनंद उठाया।मोहल्लों में युवाओं की टोलियों ने डीजे की धुन में एक-दूसरे पर गुलाल डालकर रंगों का पानी डालकर होली मनाई। वहीं नगर में काली कुमाऊं क्षेत्र के लोगों द्वारा जगह-जगह खड़ी होली का आयोजन भी किया गया, जिसका लोगों ने आनंद लिया।

होली के दौरान मारपीट, झगड़े और गिरने की घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए। जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सक डॉ. अमन आलम ने बताया कि होली के दिन करीब 60 से 70 लोग मारपीट, झगड़े और गिरने से लगी हल्की चोटों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।

वहीं वड्डा निवासी 40 वर्षीय योगेश सौन स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और सिर बुरी तरह फट गया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp