05-Mar-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ में छरड़ी पर्व संपन्न होने के बाद काली कुमाऊं के लोगों ने नगर के गांधी चौक में टीके की होली का आयोजन किया। 5 घंटे से अधिक समय तक चली खड़ी होली को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी, जिसमें महिलाओं की तादाद खासी अधिक रही।

सुर,ताल लय और पांवों की सुंदर चहलकदमी ने ऐसा सुंदर समां बांधा कि महिलाएं भी खुद को होली में भाग लेने से नहीं रोक पाई। कई महिलाओं और युवतियों ने होली गायन किया। काली कुमाऊं की टीके की होली विशेष मानी जाती है। होली देखने वालों से गांधी चौक भरा रहा। होली गायन में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, भूपेंद्र सिंह माहरा शिवराज सिंह अधिकारी, माधवानंद जुकरिया, महेश खर्कवाल, माधवानंद पंगरिया सहित तमाम लोग शामिल हुए। होली गायन ललित गढ़कोटी और महेश भट्ट ने कराया । ढोल वादन गिरीश पंगरिया,  उमेश कलखुडिया ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp