एन आई एन
पिथौरागढ़। जिले के जमतड़ गांव के रहने वाले दीवान सिंह महर लापता हो गए हैं। वह राजस्थान के आबू रोड स्थित होटल में काम करते थे। गांव में उनके पिता का निधन हो गया था। वह बीती 27 फरवरी को राजस्थान से अपने घर के लिए चले लेकिन घर नहीं पहुंचे उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
परिवार के लोगों ने कई जगह खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। परिजनों ने कहा है कि दीवान सिंह के बारे में कोई भी जानकारी होने पर सूचना 96903 94 838 और 733 9975 662 पर दी जा सकती है।