एन आई एन

चंपावत। चंपावत कोतवाली में 23 वर्षीय युवती ने मुड़ियानी निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर बीएनएस की धारा 64, 89 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और युवती साथ काम करते थे तथा लंबे समय से परिचित थे।

दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास भी किया गया, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका।

कोतवाली प्रभारी बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रकरण की जांच महिला दरोगा को सौंपी जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp