एन आई एन
पिथौरागढ़। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराना दो मकान मालिकों को आज भारी पड़ गया। झूलाघाट कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने चैकिंग के दौरान गेठीगाड़ा क्षेत्र में एक मकान में बगैर सत्यापन के 10 किराएदार रहते मिले। इस पर मकान मालिक का 10,000 का चालान किया गया।
धारचूला के गलाती गांव में वरिष्ठ उप निरीक्षक अंबीराम ने बगैर सत्यापन के किराएदार रखने वाले एक मकान मालिक का 10000 का चालान किया।