एन आई एन

पिथौरागढ़। नगर के कृष्णापुरी वार्ड निवासी अलप महर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की उपाधि प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटैक किया। वर्तमान में वह टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में तैनात है। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp