एन आई एन

पिथौरागढ़। होली पर्व पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। रविवार को गंगोलीहाट कोतवाली के प्रभारी कैलाश चंद्र जोशी ने तौकीर कुरैशी को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है।

धारचूला के गलाती गांव में सरे आम उत्पात मचाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया है। जिले भर में यातायात नियमों और शराब पीकर उधम मचाने पर 135 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp