एन आई एन

पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी के कमांडेंट आशीष कुमार के दिशा निर्देशन में आज भटेड़ी गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सौम्या हलदर ने 42 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए। शिविर आयोजन के लिए ग्रामीणों ने वाहिनी का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp