एन आई एन

पिथौरागढ़ ज़िले में नाचनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत समकोट गांव की 31 वर्षीय महिला आज लापता हो गई। महिला घर से घास लेने जंगल गई थी।

काफी देर तक नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने महिला की खोजबीन की महिला का पता नहीं लगने पर नाचनी थाने में सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष मंगल सिंह ने तत्काल सर्च अभियान चलाया और महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp