एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के निश्चल चंद ने अंडर-19 बालक एकल वर्ग की राष्ट्रीय रैंकिंग में 1389 अंक हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जलतूरी निवासी निश्चल ने छह वर्ष की उम्र में पिथौरागढ़ से बैडमिंटन प्रशिक्षण शुरू किया।
12 वर्ष की उम्र में उनका चयन प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी, बेंगलुरु में हुआ, जहां वह प्रशिक्षण ले रहे हैं। निश्चल की उपलब्धि पर खेल विभाग और जिला बैडमिंटन संघ ने उन्हें बधाई दी है।