28-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन आज शुरू हो गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नवियाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पहले दिन छह बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अर्चना कौशिक ने बताया कि वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगाई जा रही है, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सकेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp