एन आई एन
पिथौरागढ़ । होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को थल थाना अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक पेटी बीयर बरामद की।
इस मामले में रोहित कार्की निवासी कांडा को गिरफ्तार किया गया है। अल्टो कार को सीज कर दिया गया है।