एन आई एन
पिथौरागढ़ । शनिवार को जिले भर में खड़ी होली की धूम रही। घरों में महिलाओं ने जमकर बैठकी होली की। भाजपा कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी , मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती , राजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, गणेश भंडारी आदि मौजूद रहे। जाख गांव में आज महिलाओं ने होली गायन किया।
होली गायन में प्रियंका, प्रिया भट्ट, अनीता भट्ट, राजेश्वरी भट्ट, समेत तमाम लोग मौजूद रहे। बेरीनाग त्रिपुरा देवी में आज विधायक फकीर राम टम्टा के निजी आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, महामंत्री गणेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। नगर के तिलढुकरी वार्ड में पार्षद नीरज कोठारी के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें मेयर कल्पना देवलाल, नेहा कोठारी, प्रेमा बिष्ट, समेत तमाम लोग शामिल हुए। नगर के नजदीकी मडगल गांव में लक्ष्मी दत्त जोशी के आवास में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने 'होली खेले पशुपतिनाथ नगर नेपाल में, तुम तो भई तपमान कालिका जैसी तमाम होलियां गाई। महिलाओं में होली गायन का जबरदस्त उत्साह दिखा।