28-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ । जिले के नाचनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज एक 10 वर्षीय बच्चा बगैर किसी को बताए घर से निकल गया ।परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह ने तत्काल खोजबीन शुरू की। बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर टैक्सी चालकों की मदद ली गई।

टैक्सी चालकों ने बताया कि एक बालक थल से पिथौरागढ़ रोड पर पैदल जाता हुआ देखा गया, जिस पर थल थाने से समन्वय स्थापित कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp