28-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ जिले में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान की उपेक्षा करना 6 मकान मालिकों को भारी पड़ गया। जाजर देवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने दो मकान मालिकों के 10, 10 हजार के चालान किये। 

वहीं मुनस्यारी में थानाध्यक्ष अनिल आर्य ने 2, और झूलाघाट कोतवाली के प्रभारी संजीव कुमार ने दो, कुल छह मकान मालिकों के ₹60,000 के चालान किए गये। पुलिस ने कहा है कि यह अभियान जारी रहेगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp