28-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़। कर्मचारी नेता एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरूरानी को उत्तराखंड क्रांति दल ने कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद पर नामित किया है। बता दें कि गुरूरानी 30 वर्षों तक कुमाऊं गढ़वाल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रहे हैं।

कर्मचारी राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाली गुरूरानी को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्हें यह पद दिए जाने पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष किया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp