एन आई एन
पिथौरागढ़ में एनसीसी की 80 वीं वाहिनी के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय परमानेंट इंस्टेक्टर ओरियंटेशन कोर्स आज संपन्न हो गया। कोर्स कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी की देखरेख में कराया गया।
प्रशिक्षण में विभिन्न बटालियन के जेसीओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पॉस्को और यातायात नियंत्रण का प्रशिक्षण भी दिया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश ऐरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैडेट इस देश का भविष्य है उन्हें सही ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।