एन आई एन

चम्पावत। उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला आज शुरू हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 74 करोड़ 54 लाख रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है उनमें कालू खान एऐडी मेला स्थल विकास के लिए 81.50 लाख, बनबसा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 76.90 लाख की लागत से पार्क और तहसील बाराकोट में 302 लाख की लागत से अनावासीय भवन का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ चंपावत जनपद को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष भुवन पांडे, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp