27-Feb-2026

एन आई एन

पिथौरागढ़ ज़िले में डीडीहाट तहसील के अंतर्गत अजेड़ा, खोली, चर्मा, ननकुडी के काश्तकारों को रक्षा विभाग द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा , समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से दिया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज बैठक ली। 

बैठक में डीडीहाट के ग्राम उपडा में औद्योगिक प्रयोजन के लिए ली गई भूमि के किराए से संबंधित प्रकरण पर भी विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों का गहन परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। बैठक में एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा , रक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp